फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 20 लाख का नुकसान, प्रभावित परिवार ने पड़ोसियों के घर में ली शरण

Sat, 17 Oct 2026 10:39 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र की पंचायत करयूनी-कोठी के सेरी गांव में शनिवार सुबह सात बजे आग लगने से तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
चंबा में मकान राख। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र की पंचायत करयूनी-कोठी के सेरी गांव में शनिवार सुबह सात बजे आग लगने से तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। हादसे में मकान के भीतर रखा सामान और आभूषण भी पूरी तरह नष्ट हो गए। बताया जा रहा है कि मकान की दूसरी मंजिल में अचानक से आग लगने से धुंआ उठने लगा। जो पूरे मकान के जलने की वजह बना है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की घटना में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना में आसपास के तीन अन्य मकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार देवी सिंह पुत्र फत्तु राम के मकान में अचानक आग लग गई। मकान से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने आवाज लगाकर परिवार को सतर्क किया। इसके बाद देवी सिंह पत्नी, दो बच्चों और मां के साथ सुरक्षित बाहर आ गए। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालकर और मिट्टी फेंककर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची। मकान सड़क से काफी नीचे होने के कारण आग बुझाने में मुश्किलें पेश आईं।

ग्रामीणों और बचाव दल ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीन मंजिला मकान पूरी तरह जल चुका था। हादसे के बाद बेघर हुए परिवार को पड़ोसी के घर में शरण लेनी पड़ी है। अमर सिंह, प्यार सिंह और ध्याना सिंह के मकानों को भी आंशिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक डॉ. जनक राज ने प्रशासन को प्रभावित परिवार की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। नुकसान का आकलन किए जाने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। तहसीलदार पांगी संदीप शर्मा ने बताया कि आग से प्रभावित परिवार का तीन मंजिला मकान सामान सहित जलकर नष्ट हो गया है। परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार को जल्द ही राशन और कंबल सहित अन्य आवश्यक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें