संधारा में चिकित्सा जांच शिविर में स्वास्थ्य जांच करती डॉ राशी मिश्रा - संवाद
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत सूदली के गांव संधारा में उपमंडल आयुर्वेदिक चिकित्सा कार्यालय तुणुहट्टी के तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सूदली की चिकित्सा अधिकारी डॉ. राशि मिश्रा ने 50 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डॉ. राशि मिश्रा ने ग्रामीणों को संतुलित खानपान, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने बदलते मौसम में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के उपाय बताते हुए मौसम के अनुसार खानपान और दिनचर्या में बदलाव करने व परेशानी होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में ग्रामीणों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी भी दी गई। संवाद