फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महा देवी आदिशक्ति: एनिमेटेड फिल्म का पहला लुक रिलीज, एआई से नहीं; बल्कि हाथों से बनाए एनिमेशन; कब होगी रिलीज?

Sun, 11 Oct 2026 05:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maha Devi Adishakti Movie: नवरात्रि की शुरुआत के मौके पर आने वाली एनिमेटेड फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। जानिए कैसी होगी फिल्म और कब होगी रिलीज। 
विज्ञापन
फिल्म महा देवी आदिशक्ति - फोटो : इंस्टाग्राम @shreyaspuranikofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रि के शुभ मौके पर एनिमेटेड फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति' का पहला लुक सामने आ गया है। पोस्टर सामने आने के बाद अब फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। जानिए फिल्म में क्या है खास। 
विज्ञापन


कैसी होगी फिल्म की कहानी? 
फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति' मां दुर्गा और उनके अलग-अलग रूपों की कहानियों पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन मिलिंद नंदनवार ने किया है। वहीं इसकी कहानी लेखक अक्षत गुप्ता ने लिखी है।  

'महा देवी आदिशक्ति' में मां दुर्गा के कई रूपों और उनसे जुड़ी पौराणिक कहानियों को दिखाया जाएगा। इसमें महिषासुर का वध करने वाली मां महिषासुरमर्दिनी और बुराई का नाश करने वाली मां काली की कहानी भी शामिल है। फिल्म के जरिए दर्शकों को देवी की शक्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत की गाथा देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


इस फिल्म का निर्माण अर्था एंटरटेनमेंट एंड एनिमेशन के बैनर तले गौरव मल्होत्रा कर रहे हैं। फिल्म का संगीत श्रेयस पुराणिक ने तैयार किया है। मेकर्स का मकसद भारतीय पौराणिक कथाओं और संस्कृति को एनिमेशन के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
Trending Videos

एआई से नहीं, हाथों से तैयार की गई फिल्म
आज के समय में जहां कंटेंट बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, वहीं 'महा देवी आदिशक्ति' को हाथों से बनाए गए एनिमेशन के जरिए तैयार किया गया है। इस प्रोजेक्ट पर 150 से ज्यादा एनिमेटर्स ने काम किया है।

फिल्म के निर्माता गौरव मल्होत्रा ने बताया कि इस फिल्म को बनाने का विचार युवा दर्शकों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। वह चाहते हैं कि बच्चे और युवा मनोरंजन के साथ-साथ अपनी पौराणिक कहानियों के बारे में भी जानें।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म? 
'महा देवी आदिशक्ति- द लीजेंड ऑफ मां दुर्गा' नाम की यह फिल्म पौराणिक कथाओं, संगीत और एनिमेशन को एक साथ लेकर आएगी। फिल्म में मां दुर्गा से जुड़ी कहानियों को नए अंदाज में पेश किया जाएगा। यह फिल्म फरवरी 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो: साइरस के विवादित बयान पर फराह ने दिया जवाब; कॉमेडियन ने कुक दिलीप को कहा था 'फ्रॉड'; जानें मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें