फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृभूमि: पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में सलमान की अगली फिल्म, सूत्र का दावा- सीबीएफसी में फाइनल कट जमा होना बाकी

Wed, 07 Oct 2026 03:21 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mathrubhumi Release: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि’ अपनी रिलीज से पहले अंतिम दौर की तैयारियों की तरफ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म जल्द ही सीबीएफसी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
मातृभूमि - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'मातृभूमि’ सलमान खान की एक बहुप्रतिक्षित फिल्म है। फिल्म की रिलीज डेट पहले अप्रैल थी मगर फिर स्थगित हो गई। मगर अब फिल्म को लेकर फिर से हलचल शुरू हो गई है। जानें क्या है बात? 

कहां तक पहुंचा फिल्म का काम? 

विज्ञापन

फिल्म 'मातृभूमि' का लगभग 90 फीसदी काम हो चुका है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक मातृभूमि अभी भी पोस्ट-प्रोडक्शन में है और फिल्म का फाइनल कट अभी तक सीबीएफसी को सर्टिफिकेशन के लिए जमा नहीं किया गया है। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, ‘रवि बस्रूर (संगीतकार) फिलहाल ऑक्टेविया स्टूडियो में संगीत पर काम कर रहे हैं और निर्माता अभी तक फाइनल कट पर नहीं पहुंचे हैं। फिल्म में जो बदलाव मांगे जा रहे हैं, उन्हें शामिल किया जा रहा है। अंतिम संस्करण को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।’

Trending Videos

फिल्म 'मातृभूमि' - फोटो : X

सीबीएफसी जाएगी फिल्म 
इसके साथ ही रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के सूत्र बताया कि अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म अंतिम बदलावों के बाद ही सीबीएफसी को भेजी जाएगी। रिलीज की तारीख के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा कि अंतिम संस्करण तैयार होने और प्रमाणीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही निर्माता रिलीज की योजना बनाएंगे।

विज्ञापन

फिल्म 'मातृभूमि' - फोटो : X

फिल्म ‘मातृभूमि’ के बारे में

  • सलमान खान अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। 
  • सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है। 
  • इसमें चित्रांगदा सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई है। 
  • पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवां’ था। मगर फिर इसे बदल कर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें