फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी अवॉर्ड्स: इवेंट में लगा सितारों का मेला, अनन्या पांडे बनीं ब्लैक हॉट डीवा, नोरा के लुक ने लूटी महफिल

Wed, 28 Oct 2026 08:29 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मुंबई में एक ब्यूटी अवॉर्ड इवेंट का आयोजन हुआ।
    इसमें बी-टाउन से टीवी गलियारे तक के सितारों ने अपने  स्टाइलिश अंदाज में एंट्री ली।
    अब राशा, अनन्या और दीया मिर्जा समेत कई सेलेब्स के फोटो-वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने अपने शानदार लुक से महफिल लूट ली।
विज्ञापन
ब्यूटी अवॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती रात मुंबई की शाम सितारों की चमक और ग्लैमर के रंग में रंगी नजर आई। मौका था एक ब्यूटी अवॉर्ड्स इवेंट का, जहां बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियों ने अपने स्टाइलिश अंदाज से महफिल में चार चांद लगा दिए। रेड कार्पेट पर किसी ने अपने ग्लैमरस लुक से दिल जीता, तो किसी का अनोखा फैशन सेंस चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन


हसीनाओं के दिलकश अंदाज से लेकर हैंडसम हंक्स के डैशिंग लुक तक, इस सितारों से सजी शाम में फैशन का जबरदस्त जलवा देखने को मिला। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर, जिन्होंने अपने लुक से इस खास शाम की सारी लाइमलाइट बटोर ली।
Trending Videos

अनन्या पांडे का क्लासी लुक
अनन्या पांडे ने ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। स्लीक हेयर स्टाइल, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप में उनका एलिगेंट अंदाज देखने लायक था।

दीया मिर्जा का खूबसूरत अंदाज
दीया मिर्जा ने वाइन कलर के हॉल्टर नेक गाउन में अपनी खूबसूरती से महफिल लूट ली। मैचिंग ईयररिंग्स, खुले बाल और सटल मेकअप में अभिनेत्री का एलिगेंट लुक बेहद शानदार लगा।

रेड ड्रेस में छाईं अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी ने रेड कलर की स्ट्रैपलेस ड्रेस में अपनी खूबसूरती का जादू चलाया। स्लीक हेयर बन, रेड लिपस्टिक और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनका रॉयल और क्लासी अंदाज देखने लायक था।

व्हाइट ड्रेस में दिखा सोनम बाजवा का दिलकश अंदाज
व्हाइट कलर की हॉल्टर नेक क्रोशिया ड्रेस में अभिनेत्री ने अपने स्टाइल से सभी का ध्यान खींचा। खुले बाल, ग्लॉसी मेकअप और खूबसूरत अदाओं के साथ वह रेड कार्पेट पर छा गईं।

ब्लैक आउटफिट में नोरा का दिखा बोल्ड अंदाज
ब्लैक कलर के स्ट्रक्चर्ड ऑफ शोल्डर आउटफिट में अभिनेत्री बेहद स्टाइलिश नजर आईं। फ्रंट बैंग्स, हेयर बन और स्टेटमेंट ईयररिंग्स ने उनके लुक को एक अलग ही अंदाज दिया।

शनाया का ब्लैक एंड व्हाइट लुक में दिखा फैशन का जलवा
ब्लैक एंड व्हाइट कलर के हॉल्टर नेक क्रॉप टॉप और मैचिंग बॉटम में अभिनेत्री शनाया कपूर ने अपने यूनिक फैशन सेंस से सबका ध्यान खींचा। शॉर्ट हेयरस्टाइल और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनका मॉडर्न अंदाज खूब जंचा।

शिमरी आउटफिट में दिखा ईशा का ग्लैमरस अंदाज
लाइट पर्पल कलर के शिमरी ड्रेस में अभिनेत्री ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा। स्टाइलिश हेयर बन, खूबसूरत नेकपीस और मिनिमल मेकअप ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।

क्रिस्टल ने ब्लैक आउटफिट में बिखेरा हुस्न का जलवा
क्रिस्टल डिसूजा ने ब्लैक ऑफ शोल्डर कॉर्सेट आउटफिट में अभिनेत्री बेहद ग्लैमरस नजर आईं। डायमंड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और सॉफ्ट मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को और भी आकर्षक बनाया।

राशा ने शिमरी ब्लैक ड्रेस में बिखेरी चमक
ब्लैक शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस में अभिनेत्री राशा ने रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तड़का लगाया। सिल्वर डिटेलिंग वाली ड्रेस के साथ स्मोकी आई मेकअप और मेसी बन ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया।

विज्ञापन

डिनो मोरिया ने लूटी लाइमलाइट
अभिनेत्रियों के अलावा अभिनेता डिनो मोरिया ने भी इस इवेंट में शानदार एंट्री ली। बेज कलर के सूट में उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें