फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएआई सीए रिजल्ट 2026: सितंबर सत्र के नतीजे घोषित, कैसे चेक करें परिणाम? टॉपर लिस्ट में कितनों ने बनाई जगह?

Thu, 22 Oct 2026 10:31 AM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। संस्थान ने समूहवार और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान पाने वाले उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। नील राजेश शाह और साक्षी चांडक ने एआईआर-1 हासिल की है। जानें पहले और दूसरे नंबर पर कौन रहा...
विज्ञापन
CA Inter Result 2026 Out - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान ने सितंबर 2026 की सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी करने की घोषणा की है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक परिणाम पोर्टल पर देख सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण संख्या और अनुक्रमांक की जरूरत होगी। संस्थान की आधिकारिक सूचना के अनुसार, परिणाम देखने के लिए दोनों जानकारियां दर्ज करनी होंगी।   उम्मीदवार परिणाम देखने के बाद अपने अंकों और उत्तीर्ण होने की स्थिति की जांच करें। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने के लिए परिणाम की प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

ICAI CA Inter Result 2026 का स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • सीए इंटर सितंबर 2026 का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।
  • इसके बाद सीए इंटरमीडिएट सितंबर परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब खुलने वाले पृष्ठ पर अपना पंजीकरण नंबर और अनुक्रमांक दर्ज करें।
  • मांगी गई जानकारी भरने के बाद जमा करने वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उसमें दिए गए अंकों और अन्य विवरणों को ध्यान से जांचें।
  • अंत में परिणाम डाउनलोड करके उसकी प्रति अपने पास सुरक्षित रख लें।
  • यदि वेबसाइट पर अधिक भीड़ हो, तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।

विज्ञापन

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा (सितंबर - 2026) के टॉपर्स
 
रैंक (Rank) नाम (Name) शहर (City) रोल नं. (Roll No.) प्राप्तांक (Marks) प्रतिशत (%)
ऑल इंडिया प्रथम रैंक
विज्ञापन

 
नील राजेश शाह मुंबई 149106 502 83.67%
ऑल इंडिया प्रथम रैंक
विज्ञापन

 
चांडक साक्षी नासिक 208221 502 83.67%
ऑल इंडिया द्वितीय रैंक
 
श्रुति वी चेन्नई 131423 492 82.00%
ऑल इंडिया तृतीय रैंक
 
प्रेम अग्रवाल सूरत 233554 490 81.67%

परीक्षा कब आयोजित हुई थी?

सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 की परीक्षाएं 1 से 12 सितंबर तक आयोजित की गई थीं। पहले समूह की परीक्षाएं 1, 3 और 6 सितंबर को हुई थीं, जबकि दूसरे समूह के प्रश्नपत्र 8, 10 और 12 सितंबर को आयोजित किए गए थे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपने समूह के अनुसार परिणाम और अंकों की जांच कर सकते हैं। परिणाम से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्भर रहना चाहिए। किसी अन्य वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को अंतिम मानने से पहले उसकी पुष्टि आधिकारिक स्रोत से जरूर करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें