पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे में शामिल डीटीसी बस की पहचान कर उसे तलाशा जा सके। मामले में कानून के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क हादसे में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यहां एक डीटीसी बस ने एक बाइक सवार सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आज सुबह करीब 7:23 बजे पंजाबी बाग थाने में सड़क हादसे की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि डीटीसी बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया था। मृतक की पहचान पंजाबी बाग की इंदिरा कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है।
सोनू इंदिरा कॉलोनी स्थित अपनी झुग्गी में परिवार के साथ रहता था। उसके पिता भारत की चिकन की दुकान है, जबकि मां गृहिणी हैं। उसका 17 वर्षीय छोटा भाई विकास डिलीवरी बॉय का काम करता है।
विज्ञापन
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे में शामिल डीटीसी बस की पहचान कर उसे तलाशा जा सके। मामले में कानून के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।