फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लॉरेंस बिश्नोई के करीबी दीपक नंदा के सहयोगी ऋषभ को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल मामले में 45 वर्षीय ऋषभ कपूर को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार निवासी ऋषभ कपूर इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी दीपक नंदा उर्फ मामा का करीबी सहयोगी है। दीपक नंदा के बिश्नोई से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले की जांच के दौरान इंस्पेक्टर मान सिंह और इंस्पेक्टर सुंदर गौतम की टीम ने कपूर को तीन सितंबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उसकी निशानदेही पर ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लॉक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कपूर की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। अब तक दो सब-मशीन गन समेत 33 अत्याधुनिक विदेशी हथियार और 368 जिंदा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि 18 गिरफ्तार आरोपियों और फरार आरोपी शहबाज अंसारी के खिलाफ 24 अगस्त को राउज एवेन्यू स्थित विशेष यूएपीए अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें