फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चार दिन बाद भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेला प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामला :, पुलिस का दावा पहचान हुई, दबिश जारी
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने 78 घंटे बाद लिया शव
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नरेला के बाकनेर गांव में बृहस्पतिवार को प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की हत्या के मामले में पुलिस को चार दिन बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों से पूछताछ कर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान में कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम दिया था और वारदात के बाद बाइक छोड़कर भाग गए, लेकिन पुलिस को अभी तक वह बाइक नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज में वारदात के बाद भागते हुए आरोपी कैद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद के पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने हमलावरों के एनकाउंटर की मांग कर शव लेने से मना कर दिया था। शनिवार को गांव पंचायत के बाद परिवार ने 78 घंटे बाद शव लिया। रविवार सुबह शव पैतृक गांव नाहरी पहुंचा, जहां मातमी माहौल में बूढ़ी मां बेसुध हो गईं, दोनों भाई व उनकी पत्नियां बदहवाश हो गईं। प्रमोद की पत्नी कुछ बोल नहीं पाई और दोनों बच्चे पिता का शव देखते रहे। परिवार ने कहा कि जब तक हमलावरों को सजा नहीं मिलती, वे न्याय के लिए संघर्ष करते रहेंगे। अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें