फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शराब पीने और हंगामे के विराेध पर मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या, एक नाबालिग समेत सात पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शोर और शराब पीने के विरोध करने पर हमले का लगाया आराेप
विज्ञापन

किलोकरी गांव में रहते थे विक्रम सिंह, पूछताछ कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। किलोकरी गांव में अपने फ्लैट के बाहर शोर मचाने और शराब पीने के विरोध पर 54 वर्षीय मणिपुरी संगीतकार विक्रम सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पीड़ित संगीतकार ने डिलीवरी कर्मियों और ढाबा कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे शोर-शराबे और शराब पीने का विरोध किया था। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग पकड़ा गया है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि सनलाइट कॉलोनी थाने को मणिपुर निवासी सी विक्रम सिंह की ओर से पिता वीरेंद्र कुमार की पिटाई के संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी। सिंह कई वर्षों से किलोकरी गांव में रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सिंह पर युवकों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस के अनुसार सिंह के बेटे याइफाबा उन्हें इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हमले और सिंह की मौत की परिस्थितियों की जांच शुरू की है। कुछ संदिग्धों, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, को हिरासत में लिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स सोसाइटी ने सिंह के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारी मचा रहे थे शाेर
शुरुआती जांच से पता चला कि मृतक एक रिटायर्ड म्यूजिशियन थे और उन्होंने अपने घर के सामने डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे शोर-शराबे और उपद्रव पर आपत्ति जताई थी। जब विक्रम सिंह नीचे आए और उन लोगों को टोका तो उनके साथ मुक्कों और घूसों से मारपीट की गई। उन्हें चोटें आईं और बाद में उनके बेटे याइफाबा उन्हें इलाज के लिए होली फैमिली हॉस्पिटल ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें