वारदात को अंजाम देने के बाद जाहिद अपने बेटे के साथ भाग गया था। पुलिस आरोपी को पनाह देने और उसे बिहार भागने में मदद करने वाले उसके ममेरे भाई मोहम्मद ओसामा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना के अनुसार, जाहिद का रुखसार खातून नाम की महिला से संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था।
इसी बात को लेकर दंपती के बीच झगड़ा होता था। सीसीटीवी से पता चला था कि वारदात के बाद आरोपी ने नोएडा जाकर अपने ममेरे भाई ओसामा से संपर्क किया था। उसने आरोपी को छिपाने में मदद करने की बात कबूली थी।
करावल नगर में युवक की मौत, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राजकुमार (38) के रूप में हुई है। परिजनों ने पड़ोसियों पर उसकी पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शनिवार सुबह सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को नशे में राजकुमार किसी महिला से टकरा गया था। इसी बात पर महिला के पति से उसकी कहासुनी हुई। आरोप है कि उस समय राजकुमार ने नशा किया हुआ था। धक्का-मुक्की में वह गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार राजकुमार परिवार के साथ अंकुर एंक्लेव, करावल नगर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी और एक बेटे के अलावा एक भाई गिरीश कुमार है। राजकुमार पेंटर थे। शुक्रवार देर रात को राजकुमार की पत्नी के मोबाइल पर कॉल कर किसी ने खबर दी कि वह जख्मी है। परिजन मौके पर पहुंचे और राजकुमार को राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया।