फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 10 अक्तूबर के प्रदर्शन में शामिल होंगे पांच वामपंथी छात्र संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन में पांच वामपंथी छात्र संगठन शामिल होंगे। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए), प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स यूनियन और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रद्द करने की मांग की है। मंगलवार को जारी संयुक्त बयान में संगठनों ने कहा कि उनके कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती और बदसलूकी कर रही है। संगठनों ने सीईसी के खिलाफ कार्रवाई, एसआईआर रद्द करने और चुनाव आयोग में सुधार की मांग करते हुए लोकतांत्रिक संगठनों तथा संविधान में विश्वास रखने वाले लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें