फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बाजारों में बढ़ी ग्रीन गणपति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेशोत्सव की तैयारी तेज: हल्दी, कुमकुम और चंदन से सजे इको-फ्रेंडली बप्पा
विज्ञापन

केदारनाथ धाम और नंदी पर विराजे बप्पा बने मुख्य आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम थमते ही गणेशोत्सव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। पूर्वी दिल्ली के दुर्गापुरी, गोकलपुरी, शाहदरा, खजूरी और कड़कड़ी मोड़ समेत कई इलाकों में गणेश जी की मूर्तियां बिकनी शुरू हो गई हैं। इस बार इको फ्रेंडली रंगों और चिकनी मिट्टी से बनी मूर्तियों की अधिक मांग हैं।
बाजार में एक फुट से लेकर 12 फीट तक की मूर्तियां मौजूद हैं, जिनके दाम एक हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक हैं। बाजार में केदारनाथ धाम पर बैठे गणेश, नंदी पर विराजमान गणेश और हाथी पर सवार गणेश की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। दुकानदारों ने बताया कि मूर्तियां बिहार, बंगाल व सूरत से मंगाई जा रही हैं, जबकि कई स्थानीय कारीगर भी मूर्तियां बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इको-फ्रेंडली मूर्तियों की मांग इस बार कई गुना बढ़ी है। ये मूर्तियां पीओपी के बजाय चिकनी या प्राकृतिक मिट्टी से बनाई जाती हैं और रंगने के लिए हल्दी, कुमकुम, चंदन व सब्जियों के प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाता है, जिससे जहरीले केमिकल पानी में नहीं जाते। ये मूर्तियां पानी में कुछ घंटों में पूरी तरह घुलकर मिट्टी बन जाती हैं, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। दुकानदार इन मूर्तियों को रंग-बिरंगे कपड़ों से सजाकर और आकर्षक बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें