सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
भारत नगर की जेजे कॉलोनी में मंगलवार सुबह 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। घटना के समय उसके माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे, जबकि छोटे भाई घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद घटना का पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ भारत नगर इलाके में रहती थी और 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। परिवार में उसके माता-पिता के अलावा एक बहन और दो भाई हैं। मंगलवार सुबह उसके पिता मोहम्मद आलम और मां काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे।