बाढ़ सुरक्षा और वन्यजीव संघर्ष का मुद्दा भी उठा
सदन में कांग्रेस विधायक मोहम्मद शहजाद ने नियम 58 के तहत बाढ़ सुरक्षा का मामला उठाया। संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने इस पर जवाब दिया। वहीं, कोटद्वार में मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के लिए दीवार बनाने और इस काम में स्थानीय लोगों की ओर से लगाए गए पैसे का मुद्दा भी उठा। विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को स्थानीय लोगों का पैसा लौटाने के निर्देश दिए।
फोटो सेशन को लेकर भी मतभेद
विधानसभा में फोटो सेशन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच मतभेद सामने आए। विधायक अरविंद पांडेय ने विपक्ष के फोटो सेशन से अलग रहने की निंदा की और सत्ता पक्ष के विधायकों ने निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की। विपक्ष का कहना था कि विधायकों के साथ हुए व्यवहार के बाद फोटो सेशन का कोई औचित्य नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि नए विधायकों के फोटो सेशन का मौका निकल गया।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: प्रदेश में करवा चौथ पर कल सार्वजनिक अवकाश, सरकार की ओर से जारी किया गया आदेश
गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार सत्र
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में इस साल मार्च के बाद दूसरी बार विधानसभा सत्र आयोजित हुआ। राज्य गठन के बाद गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करने की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। इस बार के सत्र में अनुपूरक बजट और विभिन्न विभागों से जुड़े विधेयकों पर कार्यवाही हुई।