फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: पंजाब के लिए खेलेंगे भारतीय कप्तान शुभमन गिल? न्यूजीलैंड दौरे से पहले मैच प्रैक्टिस पर नजर

Sat, 17 Oct 2026 08:02 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी 2026-27 में पंजाब की ओर से खेलेंगे। वह न्यू चंडीगढ़ में छत्तीसगढ़ के खिलाफ दूसरे दौर के मुकाबले के लिए टीम में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे दौर में पंजाब की ओर से खेलते नजर आएंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए खुद को उपलब्ध कराया है। यह मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। गिल को आखिरी समय में पंजाब की टीम में शामिल किया गया है, जिसकी कप्तानी पहले की तरह उदय सहारन करेंगे।गिल का रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला न्यूजीलैंड दौरे से पहले रेड बॉल क्रिकेट में मैच अभ्यास हासिल करने के लिहाज से अहम है। भारत का न्यूजीलैंड दौरा 4 से 15 नवंबर तक प्रस्तावित वनडे सीरीज से शुरू होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट मुकाबले भी खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

न्यूजीलैंड दौरे से पहले मैच प्रैक्टिस पर जोर
  • शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में ही उपलब्ध रहेंगे।
  • इसके बाद वह दो टेस्ट मैचों की तैयारी पर ध्यान देंगे और वनडे टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालेंगे।
  • रेड बॉल क्रिकेट में अभ्यास हासिल करने के लिए गिल के पास पहले इंडिया ए की ओर से खेलने का विकल्प भी था।
  • भारत ए को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन अनौपचारिक टेस्ट मैच खेलने हैं।
  • यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल तीनों मुकाबलों के लिए टीम का हिस्सा हैं, लेकिन गिल को भी इस दौरे पर खेलने का अवसर मिलना था।
  • हालांकि, तीसरा अनौपचारिक टेस्ट 7 से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा, जिसकी तारीखें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे से टकरा रही हैं।
  • ऐसे में गिल के लिए इंडिया ए के किसी मुकाबले में खेलने का कार्यक्रम प्रभावित हो गया। अब पंजाब की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेलकर उन्हें लाल गेंद से अभ्यास करने का मौका मिलेगा।

पंजाब के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं गिल
गिल के पंजाब की टीम में शामिल होने के बाद उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी चर्चा है। माना जा रहा है कि वह टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसा होने पर जसनप्रीत सिद्धू को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है। पंजाब की टीम में प्रभसिमरन सिंह भी शामिल हैं, जो इंडिया ए की प्रतिबद्धताओं के कारण असम के खिलाफ पिछले मुकाबले में नहीं खेल सके थे। उन्होंने पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो पारियों में 39 और 17 रन बनाए थे।

असम के खिलाफ पंजाब ने हासिल की थी बढ़त
पंजाब ने रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले में असम के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए थे। इस मैच में विहान मल्होत्रा, इमैनजोत चहल और सलिल अरोड़ा ने शतकीय पारियां खेली थीं। इस मुकाबले में अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी दो साल से अधिक समय बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी की। सीजन से पहले विदर्भ से पंजाब में आए उमेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 70 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 16वां पांच विकेट हॉल था।
विज्ञापन

पंजाब टीम: हरनूर पन्नू, विहान मल्होत्रा, शुभमन गिल, उदय सहारन (कप्तान), जश्नप्रीत सिद्धू, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, इमानजोत चहल, हरजस टंडन, गुरनूर बराड़, गुरसिमरन सिंह, सनवीर सिंह, उमेश यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें