फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में दिनदहाड़े बड़ी लूट: सोना-चांदी कारोबारी से 30 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

Wed, 28 Oct 2026 03:59 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

बदमाशों ने सोना-चांदी कारोबारी को निशाना बनाकर करीब 30 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। मोटरसाइकिल सवार अज्ञात आरोपियों ने वेदप्रकाश सोनी और उनके साथी को रोककर 15 किलो चांदी के गहने, सोने के आभूषण और 1.50 लाख रुपये नकद से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुर्जनपुर के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने एक सोना-चांदी कारोबारी और उनके साथी को रोककर करीब 30 लाख रुपये मूल्य का सामान लूट लिया। घटना 27 अक्तूबर को उस समय हुई जब कारोबारी वेदप्रकाश सोनी अपने साथी नरेंद्र पाटस्कर के साथ दलदली के साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहे थे।

 

कारोबारी वेदप्रकाश सोनी के अनुसार, बदमाशों ने रास्ते में उनसे गहनों से भरा बैग छीन लिया। पीड़ित कारोबारी के बैग में लगभग 15 किलोग्राम चांदी के गहने, 10 से 15 ग्राम सोने के आभूषण तथा 1.50 लाख रुपये नकद रखे थे। पुलिस ने लूटे गए कुल सामान की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी है। पीड़ित व्यापारियों ने घटना के तत्काल बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरी वारदात की जानकारी दी।

 

लूट की सूचना मिलते ही कबीरधाम पुलिस हरकत में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बदमाशों की त्वरित धरपकड़ के लिए विशेष रणनीति बनाई है। कबीरधाम पुलिस ने साइबर थाना और तीन अन्य थानों की विशेष टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में भेजी हैं। वर्तमान में तरेगांव जंगल थाना पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

 

पुलिस की विशेष टीमें अज्ञात बदमाशों की पहचान करने तथा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि पुलिस इस घटना के संबंध में लगातार वैधानिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की गठित टीमें आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें