फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: पेंशन कार्ड का झांसा देकर बुजुर्ग से 11.29 लाख रुपये ठगे, गोपनीय जानकारी ले बनाया निशाना

Wed, 28 Oct 2026 01:52 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

साइबर ठगों ने सीनियर सिटीजन पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर 70 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते से 11.29 लाख रुपये पार कर दिए। फेसबुक पर ICICI बैंक के लोगो वाला विज्ञापन दिखाकर ठगों ने पैन कार्ड और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सीनियर सिटीजन पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया। साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खाते से नौ बार में कुल 11 लाख 29 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से इतनी बड़ी राशि निकलने के बाद साइबर ठगी का यह मामला सामने आया। मामले की शिकायत मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बुजुर्ग ने फेसबुक पर आईसीआईसीआई बैंक के लोगो वाला एक विज्ञापन देखा था। इस विज्ञापन में सीनियर सिटीजन पेंशन कार्ड बनाने से संबंधित पूरी जानकारी दी गई थी। विज्ञापन पर भरोसा करते हुए बुजुर्ग ने उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद ठगों ने कथित तौर पर पेंशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया के नाम पर बुजुर्ग से संपर्क साधा। आरोपियों ने पेंशन कार्ड जारी करने का झांसा देकर उनसे पैन कार्ड, बैंक खाते और एटीएम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर ली।

 

बुजुर्ग से बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करने के बाद आरोपियों ने उनके खाते को निशाना बनाया। ठगों ने नौ अलग-अलग लेनदेन के जरिये खाते से कुल 11 लाख 29 हजार रुपये निकाल लिए। इतनी बड़ी रकम निकलने पर पीड़ित बुजुर्ग को अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई। मामले की लिखित शिकायत के बाद बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और ठगी में शामिल आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें