फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी में 'अर्नब': स्कूलों में छुट्टी दे सकेंगे कलेक्टर साहब, स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टर्स को दिए ये अधिकार

Wed, 28 Oct 2026 11:34 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ में  'अर्नब' चक्रवात के प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर छात्रों की सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के अधिकार दिए हैं।
 
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ में  'अर्नब' चक्रवात के प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर छात्रों की सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के अधिकार दिए हैं।

विज्ञापन



उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि मौसम विभाग के जारी चेतावनी के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात (साइक्लोन) के कारण भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने की आशंका है। 

इससे उत्पन्न होने वाली संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर अपने-अपने जिलों में स्थिति का आकलन कर विद्यालयों में अवकाश घोषित कर सकेंगे। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश घोषित करने का निर्णय संबंधित जिले की स्थानीय परिस्थितियों और आवश्यकताओं के आधार पर लिया जाएगा। इसके तहत शासकीय एवं अशासकीय दोनों विद्यालय शामिल होंगे।
विज्ञापन


इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट 
छत्तीसगढ़ के पांच जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिला शामिल हैं। इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।


इन जिलों में यलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ के 23 जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सूरजपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर, महासमुंद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, रायपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कबीरधाम, जांजगीर चांपा, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर और कोरिया जिला शामिल हैं। वहीं दुर्ग जिले के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 



कैसा रहा रायपुर का मौसम?
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। आसामन में काले बादल छाये रहे। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं 28 अक्तूबर को आकाश में बादल छाये रहेंगे। गरज-चमक के साथ बौछारें चल सकती हैं। 


28 अक्टूबर को आकाश में आंशिक मेघमय रहने, बारिश, गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने, एक दो स्थानों पर साीमांत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवायें चलने की संभावना है। हवा की स्पीड 80 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें