फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: एडीएम के पैतृक घर पर विजिलेंस का छापा, 80 हजार रुपये नकद और आभूषण मिले

Sat, 10 Oct 2026 01:53 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत रोहतास जिले के करगहर प्रखंड स्थित पूर्वी ठोरसन गांव में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने गोपालगंज के अपर समाहर्ता (एडीएम) राजेश्वरी पांडे के पैतृक आवास पर छापेमारी की।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान एसवीयू टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहतास जिले में शुक्रवार रात विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गोपालगंज के अपर समाहर्ता (एडीएम) के पैतृक आवास की तलाशी ली गई। इस दौरान टीम को 80 हजार रुपये नकद और कुछ आभूषण मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान संपत्ति, बैंक खातों, निवेश और अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई। कार्रवाई करीब ढाई घंटे तक चली।

छापेमारी से गांव में मचा हड़कंप

रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के पूर्वी ठोरसन गांव में शुक्रवार रात विजिलेंस टीम अचानक पहुंची। तीन-चार वाहनों के काफिले के साथ आई टीम को देखकर ग्रामीणों में हलचल मच गई। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण एडीएम के पैतृक आवास के बाहर जमा रहे और कार्रवाई पर नजर बनाए रखी।

शिकायत के सत्यापन के बाद कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

विजिलेंस के डीएसपी सुरेश राम और डीएसपी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि गोपालगंज के एडीएम राजेश्वरी पांडे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। विभाग की ओर से शिकायत का सत्यापन करने के बाद न्यायालय के आदेश पर उनके पैतृक आवास की तलाशी ली गई। अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी के दौरान 80 हजार रुपये नकद और कुछ आभूषण बरामद हुए हैं। इसके अलावा टीम ने आवास पर मौजूद संपत्ति और बैंक खातों, निवेश तथा अचल संपत्तियों से जुड़े संदिग्ध दस्तावेजों की भी गहन जांच की।

वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार की विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने एडीएम के पैतृक आवास पर करीब ढाई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। एडीएम पर अपनी वैध आय से लगभग 100 प्रतिशत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बरामद संपत्ति और दस्तावेजों के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, टीम संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें